प्रयागराज, फरवरी 20 -- साइबर शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर तुलारामबाग निवासी एक व्यक्ति से लगभग 37 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तुलारामबाग निवासी आंजनेय अवस्थी की तहरीर के मुताबिक मोहन पाटिल नाम के व्यक्ति ने बीते दिसंबरमें डी-1 इनवेस्ट अवेयरनेस ग्रुप में जोड़ा और टोटेम-इन नाम के शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 37 लाख आठ हजार 440 रुपये जमा कराए। पैसा बढ़ने पर निकालने के लिए 18 लाख रुपये टैक्स के रूप में मांगे गए। न देने पर ट्रेडिंग रोक दी। ठगी का आभास होने पर उन्होंने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.