नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Waterways Leisure Tourism share price: कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करने वाली वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड (Waterways Leisure Tourism) ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद स्टॉक स्प्लिट (शेयरों को टुकड़ों में बांटने) की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी। बता दें कि बीते जून महीने में ही कंपनी का आईपीओ आया था। वहीं, एक जुलाई को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। कहने का मतलब है कि 7 दिन में ही कंपनी ने कॉरपोरेट एक्शन ले लिया है।क्या कहा कंपनी ने? वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड ने शुक्रवार को 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हुई मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने पर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को 1 रुपये फेस वैल्य...