प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 2 -- शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहे हैं। अब तक शेयर कारोबार के नाम पर इस्तेमाल की जा रही करीब 16 फर्जी वेबसाइट और एप सामने आए हैं, जिसके जरिए अलग-अलग लोगों से बड़ी रकम ठगी गई है। इसमें देसी-विदेशी नामी कंपनियों और ब्रांड के नाम का इस्तेमाल किया गया है। निवेशकों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में निवेश की जानकारी दी जाती है। शुरुआत में छोटे निवेश पर कुछ मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता जाता है। इसके बाद लाखों रुपये निवेश कराए जाते हैं। साइबर थाने में पिछले दो वर्ष में ऐसे डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। जांच में अब तक शेयर कारोबार के नाम पर इस्तेमाल की जा रही करीब 16 फर्जी वेबसाइट और एप सामने आ...