फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, संवाददाता। व्हाट्सऐप के जरिए शेयर कारोबार के झांसे में एक युवक से साइबर अपराधियों ने 12 लाख की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-31 निवासी सूरज कुमार ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि 1 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से संदेश आया, जिसमें एक टीम के साथ जुड़कर शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने उसे एक समूह में जोड़ दिया, जहां अन्य लोगों द्वारा मुनाफे के संदेश भेजे जा रहे थे। इस पर विश्वास करते हुए सूरज कुमार ने अपने खाते के माध्यम से निवेश शुरू किया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने उसे एक कड़ी के माध्यम से अलग से एक खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया।इसके बाद 3 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में...