एटा, अप्रैल 19 -- शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश वंदना और वेलकम डांस कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत एआई थिएटर स्किट, ड्रीमर्स डांस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। ​समारोह में नर्सरी से कक्षा 9वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समापन पर विद्यार्थियों ने 'वीलवयू टीचर्स' गीत के जरिए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। स्कूल प्रबंधन कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। सभी अभिभावकों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर आस्था, कवर गौतम, विनोद गौतम, शैलेश गौतम, ओजस्वी गौतम उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...