रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। कांके थाना क्षेत्र में शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की हत्या मामले में अब सेशन कोर्ट में ट्रायल चलेगा। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं में संज्ञान लेते हुए आरोपी कथित जमीन माफिया हरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह और प्रशांत सिंह के खिलाफ मामले को सेशन ट्रायल के लिए कमिट किया है। अगली सुनवाई अपर न्यायायुक्त पवन कुमार की अदालत में दो अप्रैल को होगी। प्राथमिकी के अनुसार 18 अक्तूबर 2025 की रात 11:30 बजे तीन बदमाश रेस्टोरेंट में घुसे और गलत ऑर्डर परोसने का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग से गाली-गलौज की और सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नाग को रिम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.