रुडकी, जुलाई 25 -- कलियर, संवाददाता। शेफील्ड स्कूल में शनिवार को एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने पर मुख्य अतिथि वी मार्क इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने कैडेटों के अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की। कहा कि जीवन में असफलता से घबराने के बजाय अपना एक लक्ष्य तय करें और पूरी निष्ठा से प्रयास करें। यदि आपके अंदर जज्बा है तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्फील्ड स्कूल में मोटिवेशन कार्यक्रम, विकास गर्ग ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...