नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- भारत-बांग्लादेश के बीच विमेंस एशिन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने अपने बल्ले से खूब गदर मचाया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं एक नया इतिहास भी रचा। वह WT20I में अब भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली प्लेयर बन गईं हैं। उन्होंने इस मामले में साथी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा है। मंधाना के नाम इस फॉर्मेट में 100 छक्के हैं। शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी का 6ठा छक्का जड़ते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो, शेफाली वर्मा विमेंस टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बैटर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- बटलर बने रोहित शर्मा के लिए खतरा, रिजवान को पछाड़ा; यहां कोहली नहीं बाबर नंबर-1 शेफाली वर्मा ने बांग्लाद...