देहरादून, फरवरी 17 -- देहरादून। खिलाड़ी शेफाली रावत,अनुष्का दूबे और शीतल कुमारी का इंडियन वूमेन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। एक बार फिर से उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कमाल दिखाया और इंडियन टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। शेफाली रावत और शीतल कुमारी इससे पहले भी भारतीय टीम में खेल चुकी हैं। अनुष्का दूबे ने इस बार पहली बार टीम में जगह बनाई है। फिलहाल शीतल और अनुष्का ग्वालियर मध्य प्रदेश स्थित सीडीएस में कोच सुजीत पीएस के साथ ट्रेनिंग कर रहीं हैं। शेफाली रावत कोच नरेश सिंह नयाल के साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में ट्रेनिंग करती हैं। सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी उत्तराखंड से ही चयनित हुई हैं। टीम इसी वर्ष अप्रैल में जापान के शहर ओसाका में एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप डिवीजन 1 खेलने जाएगी। आईबीएफएफ ने चयनित खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.