कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- शेफर्ड टाइगर फोर्स संगठन की रविवार को पाल मार्केट मंझनपुर में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने की। शुरुआत अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद जिले की जनगणना कराने और 12 फरवरी को बलराम पाल की पुण्य तिथि मनाने पर चर्चा की गई। अधिवक्ता अजय पाल ने कहा कि जनगणना कराने का उद्देश्य समाज की सटीक जनसंख्या को पता करना है। ताकि, समाज के लोगों को राजनैतिक लाभ मिलने के साथ ही आगामी चुनावों में सहभागिता मिल सके। जिला संयोजक बच्चन पाल ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम पाल की 12 फरवरी को पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है। जिला प्रभारी श्याम सिंह पाल ने कहा कि जनगणना के लिए टीम गठित की जाएगी। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए काम कराया जाएगा। राजकमल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.