नई दिल्ली, मार्च 25 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई। 8 टीमों के साथ टूर्नामेंट शुरू हुआ था। राजस्थान रॉयल्स पहला सीजन जीती थी। टीम के कप्तान थे शेन वॉर्न, जो कि कोच भी थे, मेंटॉर भी थे और .75 पर्सेंट के मालिक भी थे। आईपीएल के इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी शेन वॉर्न हैं, जिनके पास किसी टीम में खेलते समय इक्विटी थी। अब यह इक्विटी इतनी ज्यादा हो चुकी है, जिसकी कीमत 450 करोड़ के पार हो गई है। कैसे शेन वॉर्न क्रिकेट की दुनिया में वॉरेन बफेट बन गए, उसका पूरा गणित समझ लीजिए। दरअसल, जब आईपीएल शुरू हुआ था तो शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें कप्तान बनाया था और कोच की भी भूमिका उन्हीं को निभानी थी। इसके अलावा उन्हीं को मेंटॉर भी बनाया गया था। इस पर वे खरे भी उतरे और टीम को चैंपियन भी बना दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.