आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- गम्हरिया। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शेन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की है। वि‌द्यालय की छात्रा पीहू पर्ल ने 97.6% अंक प्राप्त कर सरायकेला जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शौर्या श्री ने 95.8% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य तंद्रिमा बनर्जी (एकेडमिक) डॉ. केया अदक (प्रशासनिक) और प्रधान शिक्षक सिमरन सग्गू ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में ग्रीन माउंट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक...