शेड में मछली नहीं बेचने पर होगी कार्रवाई : सीओ
बगहा, जून 17 -- मैनाटाड़। प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मार्केट में शेड छोड़कर अन्यत्र मछली बेचने की शिकायत पर पहुंचे सीओ आशीष आनंद और थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने दुकानदारों की जमकर खबर ली।सीओ और थानाध्यक्ष जब सब्जी मार्केट में पहुंचे तो देखा कि मछली बेचने वाले दुकानदार अपना शेड छोड़कर जहां पर सब्जी बिकता है। वहीं पर अपना दुकान लगाये हुये है। तुरंत उक्त द्वय अधिकारियों ने मछली विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुये सर्वप्रथम मछली पहले शेड में भिजवाया।साथ ही कहा कि आगे से कोई भी मछली दुकानदार अगर शेड छोड़कर कहीं अन्यत्र बेचते हैं तो उन दुकानदारों पर कानूनी कारवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.