घाटशिला, मार्च 9 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में प्लास्टिक सेग्रीगेशन शेड के निर्माण में भारी गड़बड़ियां बरती जा रही हैं। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी चंदना मुर्मू ने निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि अगर जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जिस प्लास्टिक शेड का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी वास्तविक लागत 40 से 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है। लेकिन विभागीय कागजों में उसी कार्य का विपत्र लगभग 2.20 लाख रुपये दिखाया जा रहा है। ऐसा कर प्राक्कलित राशि की बंदरबांट की जा रही है। कई जगहों पर निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से किया गया है। कुछ लोहे के खंभे, टीन की चादर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.