नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल शेख हसीना जल्द ही पहली बार मीडिया के सवालों का लाइव जवाब देगीं। यह 2 सालों में पहला मौका होगा जब शेख हसीना इस तरह मीडिया से रूबरू होंगी। यह खबर सामने आते ही कूटनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। दरअसल शेख हसीना अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। तब से हसीना ने लिखित बयान तो जारी किए हैं, लेकिन वह कभी सामने नहीं आई हैं। अब मीडिया से लाइव बातचीत की खबर सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या शेख हसीना खुद कैमरे के सामने आएंगी? जानकारी के मुताबिक हसीना आगामी 5 अगस्त, यानी बुधवार को को अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित करेंगी। हालांकि इस दौरान हसीना नजर नहीं आएंगी। फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबि...