नई दिल्ली, जुलाई 10 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी बांग्लादेश वापसी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वे किसी भी हालत में बांग्लादेश जरूर लौटेंगी। यही नहीं, शेख हसीना ने यह भी कहा है कि वे वतन लौटकर कोर्ट में सरेंडर भी कर देंगीं। बता दें कि यह पहली बार है जब अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं हसीना ने अपनी वापसी और कोर्ट में सरेंडर को लेकर इस तरह का बयान दिया है। शेख हसीना ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं। भारत से दिए गए एक घंटे से ज्यादा लंबे टेलीफोनिक इंटरव्यू में 78 वर्षीय हसीना ने बताया कि वो और बांग्लादेश में बैन हुई उनकी पार्टी आवामी लीग के कई नेता दिसंबर के आसपास स्वदेश लौटकर आत्मसमर्पण करेंगे। इससे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना को जुलाई 2024 ...