शेख हसीना को वापस भेजा जाएगा? बांग्लादेश की मांग पर आया भारत का जवाब
नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान की भारत यात्रा के दौरान इस मुद्दे को आधिकारिक तौर पर उठाया गया, जिस पर भारत सरकार ने अपना रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला फिलहाल न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं का हिस्सा है। भारत ने यह भी दोहराया कि वह इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक रूप से बातचीत जारी रखेगा। हालांकि, भारत ने अब तक प्रत्यर्पण को लेकर कोई निश्चित समयसीमा या प्रतिबद्धता जाहिर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.