शेख हसीना के एक कदम से घबराया बांग्लादेश, भारत ने भी दे दिया है टका सा जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- बांग्लादेश इन दिनों घबराया हुआ है। इसकी वजह है देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर हुई नई घोषणा। दरअसल बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने वालीं शेख हसीना 2 सालों में पहली बार मीडिया से लाइव जुड़ेंगी। वह मीडिया से सीधा मुखातिब होंगी और उनके सवालों के जवाब भी देंगी। इस कार्यक्रम के ऐलान के बाद से ही बांग्लादेश बेचैन हो उठा है। ढाका ने भारत से इस कार्यक्रम को रोकने की गुहार भी लगाई है। हालांकि भारत ने बांग्लादेश को टका सा जवाब दे दिया है। बता दें कि बांग्लादेश में अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना देश छोड़कर भारत आईं थी और तब से यहां किसी गुप्त स्थान पर रह रही हैं। बुधवार को वह वर्चुअल तरीके से विदेशी पत्रकार क्लब में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। इससे पहले उन्होंने सिर्फ लिखित बयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.