जेनेवा, सितम्बर 10 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा WHO और बांग्लादेशी अधिकारियों की ओर से चल रही धोखाधड़ी की जांच के बीच आया है। वाजेद ने 2024 की शुरुआत में WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक का पद संभाला था। उनका कार्यकाल पांच साल का था। हालांकि, जुलाई 2025 में उन्हें प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया था और बाद में यह अवकाश बिना वेतन के जारी रहा।किन आरोपों की जांच हो रही थी? रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने मार्च 2025 में वाजेद के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए थे। इसके बाद WHO ने भी उनके खिलाफ जांच शुरू की। WHO की ओर से ...