नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका लौटने की तैयारी कर रहीं हैं। इसी बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें आते साथ ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सरेंडर का मौका नहीं दिया जाएगा। साल 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद से ही वह भारत में रह रहीं हैं। वापसी के दौरान उनके साथ आवामी लीग पार्टी के कई नेता भी शामिल रहेंगे। डेली स्टार के अनुसार, बांग्लादेश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बुधवार को कहा है कि हसीना के सरेंडर की कोई गुंजाइश नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि अवामी लीग नेता को वापसी के साथ ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया है कि कानून के हिसाब से कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश का पालन किया जाएगा। इससे पहले विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा, 'यदि वह आत्मसमर्पण क...