शेखोपुरसराय बाजार में चाकूबाजी, युवक गंभीर
बिहारशरीफ, मई 10 -- शेखोपुरसराय बाजार में चाकूबाजी, युवक गंभीर पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को किया गिरफ्तार शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के मजनू मोड़ पर शनिवार की रात दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि सुगिया गांव निवासी करण कुमार और छोटू मोड़ पर फास्ट फूड खाने आया था। इसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान छोटू ने करण कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में करण के सीने एवं चेहरे पर तीन स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.