बिहारशरीफ, मार्च 22 -- शेखोपुरसराय : कल होगी सैरातों की बंदोबस्ती शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। नगर पंचायत के विभिन्न सैरातों की बंदोबस्ती 23 मार्च को होगी। इससे पहले 19 मार्च प्राइवेट बस स्टैंड, टेम्पू, ऑटो रिक्शा, मैजिक सवारी गाड़ी, ठेला मोटर टायर सहित फल-सब्जी एवं फुटपाथ दुकान के सैरातों की बंदोबस्ती की गयी थी। प्राइवेट बस स्टैंड एवं अन्य वाहन सैरातों के लिए श्रवण कुमार द्वारा सर्वाधिक बोली लगाई गई थी। लेकिन, निर्धारित समय में उनके द्वारा राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी जमानत राशि जब्त कर ली। अब पुनः पूर्व 23 मार्च को सैरात बंदोबस्ती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.