शेखवारा विद्यालय में बाल संसद चुनाव का परिणाम हुआ घोषित
गया, अगस्त 5 -- बोधगया प्रखंड के शेखवारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बाल संसद चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका अनामिका ने विजयी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और गांधी टोपी पहनाकर की। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के विकास का बेहतर माध्यम है। विद्यालय में 31 जुलाई को संगीत शिक्षक धर्मवीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया था। कार्यक्रम में निर्वाचित प्रतिनिधियों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। धर्मवीर कुमार शर्मा ने बाल संसद के उद्देश्य और प्रतिनिधियों के दायित्वों की जानकारी दी। मौके पर सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.