नई दिल्ली, जून 8 -- शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें उन्होंने ट्रम्प का उदाहरण देकर बताया है कि कैसे सिस्टम पावरफुल इंसान के सामने झुकता है। शेखर सुमन अपने यूट्यूब चैनल पर अपना शो करते हैं। इसमें सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर सटायर होता है और वह सिलेब्रिटीज का इंटरव्यू भी करते हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश के उस वायरल भैंसे का जिक्र किया जिसकी शक्ल लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिला रहे हैं।ट्रम्प जैसे भैंसे पर क्या बोले शेखर? शेखर टुनाइट के एपिसोड 4 की क्लिप्स वायरल हैं। इसमें शेखर सुमन बोलते हैं, बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखने वाला एक भैंसा चर्चा में है। जिसको वहां की सरकार ने बकरीद पर हलाल होने से बचाया। वो तो ठीक है लेकिन उस 'भैंसे' का क्या करें जो 'वहां' इतने लोगों का हला...