मुंबई, जुलाई 10 -- अभिनेता शेखर सुमन के करीबी शख्स पर ईडी का ऐक्शन हुआ है। इस शख्स का नाम है धर्मेश संगानी। धर्मेश फिल्म निर्माता हैं और शेखर सुमन से जुड़े हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने और अन्य अनियमितताओं के आरोपों में मुंबई के एक फिल्म निर्माता और उनकी कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच शुरू कर उनके परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि इन दिनों शेखर सुमन का नया शो, 'शेखर टुनाइट' काफी चर्चा में है। इस शो के दौरान शेखर सुमन अपने चुटीले अंदाज में सिस्टम और सरकार पर भी तंज कसते रहते हैं। मोबाइल फोन नीचे फेंकने की कोशिशईडी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में फेमा के प्रावधानों के तहत 'कलानी इम्पेक्स लिमिटेड' और उसके निदेशक धर्मेश संगानी...