उरई, अप्रैल 18 -- कालपी। संवाददाता ग्राम शेखपुर बुलदा (मदारपुर) में बीते एक सप्ताह से जले पड़े 25 केवीए ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद नया ट्रांसफार्मर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने संबंधित जेई, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तथा कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी को अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक और उपजिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लिया, जिसके बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचा। ट्रांसफार्मर पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और रात में फिर से रोशनी हो सकेगी। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद शाम करीब 5 बजे गांव की विद्युत आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.