मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढ़ाब शराब धंधेबाजों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद पूरी तरह वहां पर धंधा रुका नहीं है। मंगलवार को भी उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 627 लीटर केमिकल जब्त किया जो नकली शराब बनाने के लिए रखा गया था। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से केमिकल मंगाकर शेखपुर ढ़ाव में स्टॉक किया गया है। इससे नकली शराब, ताड़ी और चुलाई शराब बनाने की तैयारी है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। धंधेबाज को कार्रवाई की भनक पहले से लग गई थी। वे भाग निकले। टीम ने वहां पर झाड़ियों से 25 ड्रम केमिकल जब्त किया। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि इसे जांच लैब के विशेषज्ञ को दिखाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.