शेखपुर ढाब बना शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा, 627 लीटर जहरीला केमिकल जब्त
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर ढ़ाब शराब धंधेबाजों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। उत्पाद विभाग और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी पूरी तरह वहां पर धंधे पर रोक नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को भी उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 627 लीटर नकली शराब बनाने के लिए रखा गया केमिकल वहां से जब्त किया। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दूसरे प्रदेश से केमिकल मंगाकर शेखपुर ढ़ाव में स्टाक किया गया है। इससे नकली शराब, ताड़ी और चुलाई शराब बनाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- शेखपुर ढाब बना शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा इसी आधार पर छापेमारी की गई। धंधेबाज को टीम के पहुंचने की भनक पहले से लग गई थी। वह भाग निकला। टीम ने वहां पर झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.