रुडकी, मार्च 3 -- लक्सर, संवाददाता। भाकियू वेलफेयर की ओर से शेखपुरी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोमनाथ शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। बाद में सभी ने फूलों की होली खेलकर रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सोमनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए ट्यूबवेल और घरेलू बिजली निशुल्क करने की मांग दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि किसान आज भी शोषण का शिकार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.