शेखपुरा से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेलवे के दानापुर मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इनमें शेखपुरा से नयी दिल्ली के आनंद विहार तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। इनके परिचालन से शेखपुरा के यात्रियों को काफी फायदा होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 26 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 27 जुलाई तक हर सोमवार को चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलायी जाएगी। यह भी पढ़ें- चल रहीं 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.