बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- शेखपुरा सिविल कोर्ट में आज से मॉर्निंग शिफ्ट में होंगे काम शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस को देखते हुए शेखपुरा न्यायालय के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार से न्यायालय में मॉर्निंग कोर्ट (सुबह की पाली) की शुरुआत हो गई है। न्यायिक कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। समय में हुए इस बदलाव से अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों और दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों (वादकारियों) को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने बताया कि सोमवार से नया शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- सोमवार से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेगा न्यायालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.