बिजनौर, मार्च 1 -- क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। वन विभाग की टीम गुलदार को जालपुर नर्सरी ले गई है। गांव शेखपुरा लाल मे वन विभाग की टीम की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए खेत में एक पिंजरा लगाया गया था। रविवार को एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में कैद गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम व पुलिस ने लोगो को वहां से हटाया और वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ जलपुर नर्सरी ले गई। डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह पिंजरे में कैद हुआ नर गुलदार लगभग तीन वर्ष का है। गुलदार को जालपुर नर्सरी ले जाया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...