बिहारशरीफ, मार्च 13 -- शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत आज, तैयारी पूरी शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगायी जाएगी। प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि लोक अदालत में बैंक के 2957, बीएसएनएल के 53 एवं ट्राफिक चालान के 610 कुल 3620 मामलों में पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है । वहीं, न्यायालय में लंबित कुल 1422 मामलों में 4280 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी द्वारा तैयारी का निरीक्षण किया गया। मामलों के निष्पादन के लिए सात पीठों का गठन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.