बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में बच्चों के बीच खेलने के दौरान विवाद तुल पकड़ लिया और दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना के दौरान दोनो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में 10 वर्षीय बालक भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही हथियावा थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान मंजू देवी तथा उसकी गर्भवती पुत्री कारी देवी के साथ-साथ बहु एवं पोता शामिल हैं। घायलों में कारी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन को पीटा घायल मंजू देवी ने बताया कि घटना को गांव के ही दबंग बच्चन यादव, दीपन यादव, उदय यादव सहित अन्य ने मिलकर घटना ...