एटा, फरवरी 26 -- मोहल्ला शेखपुरा में दो कुत्तों ने मासूम बच्चें पर हमला कर चेहरा, सिर पर बुरी तरह से काट लिया। थाना सकीट के मोहल्ला शेखपुरा निवासी चार वर्षीय यश पुत्र उमेश गुरुवार दोपहर को घर के बाहर खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने दो कुत्ते पाल रखे है। बताया जा रहा है कि दोनों कुत्ते बाहर आ गए और मासूम पर हमला कर दिया। दोनों कुत्ते ने मासूम के चेहरे, सिर में बुरी तरह से काट लिया। नीचे गिरने के बाद भी कुत्तों ने नहीं छोड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे और कुत्तों को मारकर भगाया। मासूम बच्चे की हालत देख घरवाले घबरा गए और आनन-फानन में स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। घरवालों ने बताया कि कुत्ते पड़ोसी के पालतू है। मासूम की हालत देख घरवाले परेशान है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.