बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- शेखपुरा, निज सम्वाददाता। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन शेखपुरा की पहल पर न्यायालय में 27 से कामकाज मार्निग शिफ्ट में चलेगा। बार एसोसिएशन के सचिव विपीन कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं एवं आम मुवक्किलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कोर्ट का संचालन मॉर्निंग में किए जाने का आवेदन दिया है। बार एसोसिएशन की सहमति से कोर्ट 27 अप्रैल से मॉर्निंग करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 27 जून तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग कोर्ट के तहत न्यायालय का संचालन प्रातः 07.30 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आठवीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला बीच में 10.00 बजे से 10.30 बजे तक अवकाश रहेगा। संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने कहा कि ...