शेखपुरा गांव से दो वारंटी को किया गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 6 -- घोसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से बुधवार को घोसी थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार किया। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेखपुरा गांव से उदय पासवान एवं सोनू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति के ऊपर न्यायालय से वारंट निर्गत है और दोनों लोग जमानत के बाद फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- शेखपुरा गांव से दो वारंटी को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.