बिहारशरीफ, मार्च 25 -- शेखपुरा के मजदूर की ओडिशा में मौत परिजन ने हत्या का लगाया आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा के एक मजदूर की ओडिशा के मयुरगंज जिला के राइरंगरूप में रहस्मय तरीके से मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान हथियावां थाना के राजोपुर गांव निवासी सुनील कमार के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से ओडिशा में हाइड्रा मशीन चलाता था। इधर, मौत की खबर आते ही राजोपुर गांव में कोहराम मच गया है। पत्नी व छोटे बच्चों के चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा है। मृतक के चाचा रोहित पासवान ने पीट - पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बकाया मजदूरी मांगने पर उसके भतीजे की हत्या कर दी गई है। शव को लाने के लिए परिजन ओडिशा रवाना हो गये हैं। बताया जाता है कि राइगंज थाना में हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे का सबसे दुखद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.