बिहारशरीफ, मार्च 18 -- शेखपुरा और बरबीघा में ट्रैफिक व्यवस्था होगी दुरुस्त 10 स्थानों पर लगेगी ट्रैफिक लाइट व बनेगी जेब्रा क्रासिंग जाम से मिलेगी निजात तो लोगों को होगी बड़ी राहत फोटो 18 शेखपुरा 03 - शहर में यातायात व्यवस्था को संभालती ट्रैफिक पुलिस। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने शेखपुरा और बरबीघा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। इसके तहत प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और एमेनिटी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पटना से आई विशेषज्ञ टीम ने शहर का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन किया है। टीम की अनुशंसा के आधार पर शेखपुरा ...