शेखपुरा : छठ घाटों पर अर्घ्य देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारशरीफ, मार्च 24 -- शेखपुरा : छठ घाटों पर अर्घ्य देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो 24मनोज01 - शेखपुरा के अरघौती घाट पर भगवान भास्कर को अर्ध्य देते व्रती। चेवाड़ा01 - चेवाड़ा में छठ का दौरा लेकर घाट की ओर जाते श्रद्धालु। शेखपुरा, हिन्दुस्तान टीम। सूर्यपासना का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम में जिले के विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं भगवान भास्कर से सुख -समृद्धि की कामना की। शहर के अरघौती, पुष्करणी, इंदाय, गिरिहिंडा आदि घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ से मेला के जैसा नजारा दिखा। जिला प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूरा माहौल छठ के गीतों से भक्तिमय बना हुआ है। पूर्व विधायक विजय सम्राट ने भी जल अर्पण कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.