बिहारशरीफ, मार्च 26 -- शेखपुरा, चेवाड़ा व अरियरी में किया गया फ्लैग मार्च शहर में निकाले गये फ्लैग मार्च में डीएम और एसपी भी हुए शामिल कहा, शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की है कड़ी नजर फोटो 26 शेखपुरा 02 - शहर के कमिश्नरी बाजार में पैदल मार्च करते डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उपद्रवियों को चेतावनी देने और आम लोगों में विश्वास का महौल जगाने के लिए जिला में डीएम शेखर आनंद व एसपी बलिराम कुमार चौधरी की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया गया। शहर में माहुरी टोला से लेकर कमिश्नरी बाजार तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में डीएम व एसपी के अलावा एसडीओ प्रियंका कुमारी, एएसपी डा राकेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस, बाइक दस्ता, क्विक रिस्पांश टीम के अलावा जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। शहर में ...