बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- शेक्सपीयर के साहित्य में संवेदनाओं व नैतिक मूल्यों का समावेश : प्रो. सुनीता नालंदा कॉलेज में मनी शेक्सपियर की 462वीं जयंती प्रतियोगिताओं ने छात्रों ने लिया हिस्सा, नाटक का किया मंचन बेहतर कलाकारों को किया गया पुरस्कृत फोटो : नालंदा कॉलेज : नालंदा कॉलेज में विश्व प्रसिद्ध लेखक नाटककार विलियम शेक्सपियर की 462वीं जयंती समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मनित करतीं प्राचार्य प्रो. सुनिता सिन्हा, प्रो. आरके परमहंस व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में विश्व प्रसिद्ध लेखक नाटककार विलियम शेक्सपियर की 462वीं जयंती धूमधाम से मनी। प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि शेक्सपीयर के साहित्य में मानवीय संवेदनाओं, नैतिक मूल्यों और सार्वभौमिक मानवता का गहन समावेश मिलता है। उनके साहित्य आज भी समाज को दिशा...