शृगार गौरी में दर्शन-पूजन और तहखानों के सर्वे पर नहीं हो सकी सुनवाई
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की इजाजत देने और किरण सिंह की ओर से बंद तहखानों के एएसआइ सर्वे करने की मांग समेत अन्य मुकदमों में सुनवाई टल गई। अधिवक्ता के निधन होने के कारण लंच बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हो गए, इस नाते सुनवाई नहीं हो पाई। इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। शृंगार गौरी के पूजा-पाठ करने को लेकर राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से दाखिल वाद में पक्षकार बनाने के लिए जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने जिला जज से अपील की है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ज्ञानवापी के ही मामले में 12 दिसंबर 2024 को पारित एक आदेश के दृष्टिगत सभी मामलों में अगली सुनवाई कई तिथियों से नहीं हो पा रही है。
ज्ञानवापी के प्राचीन वाद में सुनवाई टली सिविल जज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.