शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी
गंगापार, जून 4 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा के भीतर और किनारों पर बिखरे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों के कारण श्रद्धालुओं को चोटें लग रही हैं। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इन पत्थरों से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार गंगा में स्नान के दौरान कई श्रद्धालु पत्थरों से टकराकर घायल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि स्नान घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं के नाम पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से तत्काल गंगा के अंदर और बाहर पड़े पत्थरों को हटवाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.