प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। अयोध्या से चित्रकूट तक 210 किमी लंबे राम वनगमन मार्ग पर शृंग्वेरपुर धाम में सिक्स लेन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। प्रयागराज के लिए खास बात है कि यह ऐसा पहला सिक्स लेन ब्रिज है, जिस पर फसाड लाइटिंग कराई गई है। हालांकि नए यमुना ब्रिज व शास्त्री ब्रिज पर भी यह लाइट लगाई गई है। यह दोनों ब्रिज फोर लेन के हैं। अब इन दोनों पुल के जैसे ही रात के अंधेरे में सिक्स लेन ब्रिज की खूबसूरती भी एक किमी दूर से दिखाई देगी। इसके लिए सेतु पर मंगलवार की देर रात फसाड लाइटिंग लगाने का कार्य ना केवल पूरा किया गया बल्कि उसकी टेस्टिंग कर जगमग भी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- 860 मीटर लंबे एक्स्ट्रा डोज पिलर का काम हुआ पूराब्रिज का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से एक फरवरी 2024 से सिक्स लेन ब्रिज का का...