लखीसराय, जनवरी 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शृंगी ऋषि धाम में श्रद्धालुओं से हो रही अवैध वसूली एवं निर्धारित दर से अधिक पैसे लिए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम मिथिलेश मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्टैंड में पैसा वसूल रहे कर्मियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वसूली से संबंधित पर्चों की जांच की तथा पर्चा में अंकित राशि और वास्तविक वसूली की स्थिति को भी बारीकी से देखा। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शृंगी ऋषि धाम एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के उद्देश्य से आते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्टैंड कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाए और उसके बदले श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.