लखीसराय, फरवरी 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर शृंगी ऋषि धाम में शनिवार को अधिकारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप के अनुसार डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम की अगुवाई में प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक, पांच पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों तथा प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों के द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शृंगी ऋषि मंदिर तथा उनके परिसर को साफ किया गया। परिसर और बाहर में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इसके पूर्व भी जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन तथा उप विकास आयुक्त के निर्देशन में कई बार यहां स्वच्छता कार्यक्रम कर परिसर को साफ सुथरा किया गया है। नव वर्ष आगमन के अवसर पर, मुरारी बापू के आगमन के समय, एवं शृंगी ऋषि धाम महोत्सव के अवसर पर पांच दिनों तक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.