सीवान, जून 11 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शूरवीर गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर में पूजा-अर्चना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 4 जुलाई 2026 से होगा, जबकि समापन 8 जुलाई को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की। वक्ताओं ने कहा कि हनुमान मंदिर के निर्माण से गांव में धार्मिक व आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा तथा यह श्...