शून्य मृत्यु जिला अभियान की समीक्षा, सड़क हादसे रोकने पर जोर
हरदोई, मई 13 -- हरदोई, संवाददाता । पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर संचालित शून्य मृत्यु जिला अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें संवेदनशील मार्ग टीम प्रभारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की गहन जांच, दुर्घटना विवरण की समय से ऑनलाइन प्रविष्टि, तीन या उससे अधिक मौत वाली दुर्घटनाओं की विशेष समीक्षा तथा विवेचना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे के नीचे खड़े नहीं हो सकेंगे ट्रक, लगेगा नो एंट्री का बोर्ड साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.