सिद्धार्थ, अप्रैल 24 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में बेसिक शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आई जब शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 39 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक व कक्षा छह में शून्य नामांकन पाया गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी देते हुए तीन कार्य दिवस के अंतर नामांकन सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि स्कूल क्लासवाइज स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन समीक्षा में यह तथ्य उजागर हुआ कि कई विद्यालयों में एक भी नए छात्र का पंजीकरण नहीं हुआ है। विभाग ने इसे अत्यंत गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा है कि शासन की प्राथमिकता स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना अनिवार्य है, लेकिन संबंधित विद्यालय इस दिशा में पूरी तरह निष्क्रिय नजर आए ...